हिसार, 15 मार्च : श्री बाला जी मोटर ड्राइविंग स्कूल के संचालक एवं सामाजिक कार्यकर्ता संजीव कौशिक ने सरकार के पुन: गठन के उपरांत मूलचंद शर्मा को फिर से कैबिनेट मंत्री का पद दिए जाने पर खुशी जाहिर की है। संजीव कौशिक ने कहा कि इससे समाज में खुशी का माहौल है। उन्होंने मूलचंद शर्मा को मंत्री व नायब सिंह सैनी को मुख्यमंत्री बनाए जाने पर बधाई व शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि भाजपा सबका साथ, सबका साथ, सबका विश्वास की नीति पर चलते हुए सभी वर्गों को समान हक प्रदान कर रही है। इसके अलावा राजेंद्र शर्मा, सत्यवान, प्रदीप कौशिक, जितेंद्र व प्रवीन आदि ने भी खुशी जताई व शुभकामनाएं दीं।
मूलचंद शर्मा को पुन: कैबिनेट मंत्री बनाए जाने से ब्राह्मण समाज में खुशी का माहौल : कौशिक

Leave a Reply