नायब सैनी के मुख्यमंत्री बनने से प्रत्येक कार्यकर्ता उत्साहित : बीरबल स्वामी

नायब सैनी के मुख्यमंत्री बनने से प्रत्येक कार्यकर्ता उत्साहित : बीरबल स्वामी

हिसार, 15 मार्च : भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री बीरबल स्वामी ने कहा है कि आज प्रदेश सरकार की बागडोर ओबीसी के हाथ में है, जिससे पिछड़ा वर्ग के लोग बहुत ही उत्साहित हैं। सन 1967 के बाद पहली बार हरियाणा में कोई पिछड़ा वर्ग के व्यक्ति को मुख्यमंत्री के पद पर आसीन किया गया है। इससे पिछड़ा वर्ग के सभी लोगों में बहुत भारी उत्साह है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की देश को ऊंचा उठाने की सोच के प्रति जनता में और ज्यादा विश्वास का इजाफा हुआ है। मौजूदा हरियाणा सरकार ने पिछड़ा वर्ग के लिए विभिन्न प्रकार की लाभार्थी योजनाएं भी चलाई हुई हैं, जिससे पिछड़ा वर्ग काफी उत्साहित है। आगामी लोकसभा चुनाव में पिछड़ा वर्ग भाजपा एवं नरेंद्र मोदी के साथ शत-प्रतिशत खड़ा मिलेगा एवं हरियाणा की 10 की 10 सीटें जीतकर नरेंद्र मोदी की झोली में डालने का काम करेगा। केंद्र में लगातार तीसरी बार नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनेगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published.