हिसार, 20 मार्च : दयानन्द महाविद्यालय, हिसार के बायोटेक्नॉलजी विभाग में विज्ञान और तकनीकी विषय पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डा. विक्रमजीत सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि कैसे विद्यार्थी कला के माध्यम से अपने विचारों और रचनात्मकता को अभिव्यक्त कर सकते हैं। विद्यार्थियों ने अपने पोस्टर के माध्यम से विज्ञान सम्बन्धी विभिन विषयों पर सृजनात्मकता व्यक्त की। इस प्रतियोगिता में महाविद्यालय के स्नातक और स्नातकोतर के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। प्रतियोगिता आयोजन में डा. अर्चना मलिक व डा. हेमंत शर्मा ने निर्णायक मण्डल की भूमिका निभाई। बायोटेक्नॉलजी विभाग के अध्यक्ष डा. विवेक श्रीवास्तव ने विभाग की विभिन्न गतिविधिओं के बारे में अवगत करवाया। इस अवसर पर बॉटनी विभाग से डा. आदित्य, डा. छवि माँगला तथा डा. हेमंत शर्मा भी उपस्थित रहे। बायोटेक्नॉलजी एसोसिएशन इंचार्ज डा. राजरानी ने इस अवसर पर पधारे सभी अतिथिगण व प्रतिभागियों का स्वागत किया। बायोटेक्नोलॉजी एसोसिएशन के प्रधान विनीत मालिक ने पुरस्कारो की घोषणा की। बी.एससी. तृतीय वर्ष बॉयोटेक्नोलॉजी की छात्रा साक्षी ने प्रथम स्थान, बी.एससी. तृतीय वर्ष बॉयोटेक्नोलॉजीके छात्र कर्ण ने दूसरा स्थान, बी.एससी. प्रथम वर्ष मेडिकल की छात्रा मुस्कान ने तृतीय स्थान तथा बी.एससी. प्रथम वर्ष बॉयोटेक्नोलॉजी की छात्रा पर्ल ने चौथा स्थान प्राप्त किया। सांत्वना पुरस्कार रेनु एमएससी प्रथम वर्ष (जैव प्रौद्योगिकी), अलीसा बीएससी तृतीय वर्ष, अभिषेकएमएससी प्रथम वर्ष (जैव प्रौद्योगिकी),और सुमित बीएससी द्वितीय वर्ष को मिला। कार्यक्रम के अंत में डा. आशा रानी ने प्राचार्य व सभी अतिथिगणों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर बायोटेक्नॉलजी विभाग से प्राध्यापकगण डा. कंचन कामरा, डा. रितु सहारण, प्रो. आर्यन धमीजा, गैर शिक्षक कर्मचारी चंद्रहंस, राधेश्याम तथा विभाग में अध्ययनरत विद्यार्थियों ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी अहम भूमिका निभाई।
दयानन्द महाविद्यालय, हिसार में विज्ञान और तकनीकी विषय पर आयोजित हुई पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता

Leave a Reply