चंडीगढ़, 21 मार्च : हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री अनुराग अग्रवाल ने कहा है कि लोकसभा आम चुनाव 2024 के मद्देनजर चुनाव प्रक्रिया के दौरान आदर्श चुनाव आचार संहिता का सही मायने में पालन हो, इसके लिए राजनीतिक पार्टियों व चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों के राजनीतिक विज्ञापनों, पेड न्यूज़ व फेक न्यूज़ पर पैनी नजर रखने व इनके सर्टिफिकेशन अनुमति प्रदान करने के लिए राज्य स्तर पर व जिला स्तर पर मीडिया सर्टिफिकेशन एवं मॉनिटरिंग कमेटी (एमसीएमसी) गठित की गई है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी राज्य स्तरीय मीडिया सर्टिफिकेशन एवं मॉनिटरिंग कमेटी के अध्यक्ष होंगे जबकि भारत के चुनाव आयोग द्वारा नियुक्त एक पर्यवेक्षक, सूचना, लोक संपर्क, भाषा व संस्कृति विभाग के महानिदेशक श्री मंदीप सिंह बराड़, पीआईबी/ बीओसी, चंडीगढ़ की संयुक्त निदेशक सुश्री संगीता जोशी, भारतीय प्रेस परिषद के श्री गुरिंदर सिंह, सूचना, लोक संपर्क, भाषा व संस्कृति विभाग के अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) श्री विवेक कालिया तथा संयुक्त निर्वाचन अधिकारी, हरियाणा श्री राजकुमार इस कमेटी के सदस्य मनोनीत किये गए हैं।
Leave a Reply