चंडीगढ़, 21 मार्च : हरियाणा में भाजपा लोकसभा चुनाव की तैयारियां में जुटी हुई है। इसी कड़ी में केंद्रीय नेतृत्व ने चुनाव के लिए प्रभारी और सह प्रभारी की नियुक्ति की है। राजस्थान में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया को हरियाणा में लोकसभा चुनाव का प्रभारी बनाया गया है। इनके साथ राज्यसभा सांसद और राष्ट्रीय मंत्री सुरेंद्र सिंह नागर को सह प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। राष्ट्रीय महासचिव एवं पार्टी के मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह की ओर से उनकी नियुक्ति की लेटर जारी किया गया है।
Leave a Reply