बेबाकी से अपनी बात रखने वाले सुलझे हुए नेता हैं महिपाल ढांडा : आनंद राज
हिसार, 21 मार्च : पानीपत ग्रामीण क्षेत्र से लगातार दो बार विधायक बने महिपाल ढांडा को राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार, हरियाणा सरकार बनाए जाने पर जैविक किसान व गौसेवक आनंद राज ने उनके निवास स्थान पर जाकर उन्हें शुभकामनाए दी। जैविक खेती को बढ़ावा देने वाले व गौवंश की रक्षा व सेवा में प्रयासरत जैविक किसान आनन्द राज ने बताया कि महिपाल ढांडा को राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार, बनाए जाने से भाजपा को ग्रामीण क्षेत्र में विशेष लाभ प्राप्त होगा। महिपाल ढांडा बहुत उर्जावान और बेबाकी से अपनी बात रखने वाले व्यक्तित्व के धनी हैं। उनकी छवि जनता के बीच में निष्ठावान और पार्टी के प्रति पूर्ण समर्पित की है। महिपाल ढांडा ने संघ और भाजपा के विभिन्न दायित्व पर कार्य किया है, जिससे उनकी जनता में बहुत अच्छी पकड़ है। उन्होंने महिपाल ढांडा को मंत्री बनाए जाने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा, भाजपा के शीर्ष नेताओं व हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार प्रकट किया है।

Leave a Reply