हिसार, 26 मार्च : नारी नारायणी फाउंडेशन की सदस्य भावना व मोनिका ग्रोवर के निवास स्थान सेक्टर- 14 में होली उत्सव धूमधाम से मनाया गया। उन्होंने आज ठाकुरजी के साथ होली खेलने के लिए सभी को आमंत्रित किया। संस्थापिका पूनम नागपाल ने मौजूद सदस्यों के साथ संकल्प लिया कि इस बार होली हम अपनी क्षमता अनुसार पेड़ पौधे लगाकर, रंग-बिरंगे फूल खिलाकर, पानी बचाकर, जीव जंतु व पर्यावरण का ध्यान रखकर, दुआएं देकर, प्रार्थना करके आदि अनेक तरीकों से मनाएंगे। सभी ने रंग लगाकर एक दूसरे को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर हैप्पी, शीनम, उर्मिल त्रिखा, बबली, नीलम कक्कड़, किंशु, रितु गोयल, गीतू बांगा, गिनी, तान्या, शिल्पा, लवी, प्रतिभा, साक्षी सहगल आदि अनेक महिलाएं मौजूद रही।
नारी नारायणी फाउंडेशन ने धूमधाम से मनाया होली पर्व

Leave a Reply