भाविप केशव शाखा ने होली पर किया पारिवारिक रंगोत्सव का भव्य आयोजन

भाविप केशव शाखा ने होली पर किया पारिवारिक रंगोत्सव का भव्य आयोजन

आगामी 2 वर्षों के लिये नई कार्यकिरिणी का गठन, मुकेश बंसल बने शाखा अध्यक्ष

हिसार, 26 मार्च : भारत विकास परिषद् केशव शाखा हिसार के द्वारा पारिवारिक रंगोत्सव का भव्य आयोजन श्री देवी भवन मन्दिर के प्रांगण में बहुत आनंदपूर्वक किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षतामलेश गर्ग, प्रांतीय अध्यक्ष, हरियाणा पश्चिम प्रान्त, भारत विकास परिषद् द्वारा की गई। कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत, परंपरा अनुसार मां भारती के समक्ष दीप प्रज्जवलन एवं पुष्पांजलि के द्वारा की गई। स्नेह और वात्सल्य भाव से सराबोर राधा रानी और कृष्ण रूप सज्जा में आए कलाकारों द्वारा सारे रंगोत्सव कार्यक्रम को पुष्प वर्षा द्वारा एवं गुलाल के रंगों द्वारा प्रेम रंग में रंग दिया। शाखा परिवार के इस रंगा रंग सांस्कृतिक पारिवारिक कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि डॉ. कमल गुप्ता, कैबिनेट मंत्री, हरियाणा सरकार सपत्नीक सम्मिलित हुए। इस कार्यक्रम में विशेष गरिमामई उपस्थिति बतौर विशिष्ट अतिथि डॉ. जगबीर सिंह, राज्य सूचना आयुक्त, हरियाणा, डॉ बलदेव राज कंबोज, कुलपति, चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार एवं निवर्तमान मेयर हिसार गौतम सरदाना की रही। इस रंगोत्सव कार्यक्रम में 200 से अधिक परिवारों की 750 से 800 की संख्या रही एवम रंगा रंग कार्यक्रम के साथ साथ सभी उपस्थित सदस्यों व अतिथियों ने स्वादिस्ट व्यंजनों  का भी आनन्द लिया।

होली मिलन कार्यक्रम में ही केशव शाखा के चुनाव सम्पन्न हुए

अध्यक्ष कमलेश गर्ग की अध्यक्षता में शाखा की नई कार्यकारिणी का चयन आगामी 2 वर्षों 2024-2025 एवं 2025-2026 के लिए सर्वसम्मति से निर्विरोध भारी संख्या में उपस्थित शाखा परिवार सदस्यों के समक्ष किया गया। श्री मुकेश बंसल को शाखा अध्यक्ष, श्री दीपक गौतम को सचिव, श्री मुकुल मित्तल सीए को कोषाध्यक्ष एवम् श्री मति सविता जैन को शाखा महिला संयोजिका का दायित्व सौंपा गया है। नव निर्वाचित अध्यक्ष श्री मुकेश बंसल द्वारा अपने धन्यवाद ज्ञापन में सर्वप्रथम श्री देवी भवन ट्रस्ट का आभार व्यक्त किया गया एवम् उसके पश्चात सभी शाखा परिवार के सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि निवर्तमान अध्यक्ष भाई आनन्द प्रकाश गुप्ता का स्थान कोई नहीं ले सकता। यद्यपि संगठन की रीति नीति के अनुसार दायित्व परिवर्तन सहज प्रक्रिया है। केशव शाखा नई कार्यकारिणी भी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शन में गरिमा और मर्यादा के साथ, भारत विकास परिषद के उद्देश्य अनुरूप राष्ट्र धर्म समाज हितार्थ कार्य में पूर्व की तरह अग्रणीय भूमिका में रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.