भारत विकास परिषद विवेकानंद शाखा की कार्यकारिणी ने डॉ. कमल गप्ता को स्वास्थ्य व उड्डयन मंत्री बनने पर दी बधाई

भारत विकास परिषद विवेकानंद शाखा की कार्यकारिणी ने डॉ. कमल गप्ता को स्वास्थ्य व उड्डयन मंत्री बनने पर दी बधाई

भाविप विवेकानंद शाखा के संस्थपापक सदस्य हैं डॉ. कमल गुप्ता 

हिसार, 27 मार्च : भारत विकास परिषद विवेकानंद शाखा के संस्थापक सदस्य डॉ. कमल गुप्ता को हरियाणा सरकार में स्वास्थ्य व उड्डयन मंत्री बनने पर शाखा की नव चयनित कार्यकारिणी के सदस्य उन्हें बधाई देने पहुंचे। कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने डॉ. गुप्ता को फूलों का गुलदस्ता व शॉल भेंट कर उन्हें बधाई दी व सम्मानित किया। उन्होंने कहा डॉ. गुप्ता द्वारा पूर्व में किए गए विकास व जनहित के कार्यों के लिए किए कार्यों की प्रशंसा की और भविष्य में भी इसी प्रकार जनसेवा में लगे रहने की आशा व्यक्त की। डॉ. कमल गुप्ता ने इस अवसर पर ऋषिराज बुड़ाकिया को अध्यक्ष, संजीव गोयल को सचिव, अजय सिंगला को कोषाध्यक्ष व रेणु मंगल को पुन: महिला प्रमुख चुने जाने पर बधाई दी। उन्होंने उम्मीद जताई की पूर्व की भांति ही शाखा पदाधिकारी अपने दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा के साथ करेंगे। वहीं विवेकानंद शाखा अध्यक्ष ऋषिराज बुड़ाकिया ने हरियाणा पश्चिम प्रांत की तरफ से चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में पहुंचे कमलेश गर्ग को आगामी वर्ष के लिए 200 सदस्यों की शुल्क राशि का 1 लाख 20 हजार का चैक भी सौंपा। इस अवसर पर शाखा के अनेक पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.