हिसार, 27 मार्च : भाजपा के हिसार लोक सभा प्रत्याशी व प्रदेश सरकार में मंत्री चौधरी रणजीत सिंह चौटाला आज स्वास्थ्य मंत्री डॉ. कमल गुप्ता के मलिक चौक स्थित आवास पर पहुँच कर लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत गहन विचार- विमर्श किया व रणनीति बनाई। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री सुरेन्द्र पुनिया व हिसार जिला प्रभारी जवाहर सैनी, जिला अध्यक्ष आशा खेदड़ विशेष रूप से उपस्थित रहे। कैबिनेट मंत्री ने उन्हें पूरी तरह आश्वस्त किया कि वे भारी मतों से जीत हासिल करेंगे। उन्होंने कहा कि भाई रणजीत को राजनीति का गहरा अनुभव है। जनता में बहुत लोकप्रिय नेता के रूप में जाने जाते हैं। विभिन मंत्रालयों में मंत्री के रूप में कार्य करते हुए उनकी कार्य कुशलता बहुत ही बेहतर रही है। केंद्र व प्रदेश सरकार की उप्लब्धधियां, जनकल्याणकारी नीतियां, प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी का विशेष आशीर्वाद उन्हें सबसे मजबूत उम्मीदवार के रूप में प्रस्तुत करता है। पार्टी के ऊर्जावान कार्यकर्ता चुनाव में दिन रात काम करेंगे। पार्टी का माइक्रो मैनेजमेंट दूसरी सभी पार्टियों से श्रेष्ठ है। पन्ना प्रमुखों तक पार्टी का गठन यह भाजपा पार्टी की जीत सुनिश्चित करता है। प्रत्याशी रणजीत सिंह चौटाला ने कहा कि पार्टी संगठन ने मुझे लोकसभा प्रत्याशी बना कर जनता की सेवा करने का और अधिक बड़ा अवसर प्रदान किया है। मैं पार्टी संगठन और जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का अपनी ओर से पूरा-पूरा प्रयास करूंगा।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. कमल गुप्ता के आवास पर पहुंच कर हिसार से लोकसभा प्रत्याशी रणजीत चौटाला ने किया चुनावी विचार- विमर्श

Leave a Reply