दलबीर धीरणवास के नेतृत्व में जेजेपी के अनेक पदाधिकारी भाजपा में हुए शामिल

दलबीर धीरणवास के नेतृत्व में जेजेपी के अनेक पदाधिकारी भाजपा में हुए शामिल

हिसार, 28 मार्च : जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) को आज उस समय बड़ा झटका लगा जब पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पूर्व सदस्य दलबीर धीरणवास के नेतृत्व में अनेक पदाधिकारियों ने भाजपा में शामिल होने की घोषणा की। सुशीला भवन में भाजपा प्रत्याशी रणजीत सिंह चौटाला के चुनाव कार्यालय के उद्घाटन समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सभी को पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाई और उनको पार्टी में पूरा मान-सम्मान दिए जाने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर दलबीर धीरणवास ने कहा कि आज वो अपने पुराने घर में लौट आए हैं और उनको घर में वापस लौटने पर काफी खुशी महसूस हो रही है। उल्लेखनीय है कि दलबीर धीरणवास 2005 में आदमपुर विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ चुके हैं। दलबीर धीरणवास वर्ष 2011 में भारतीय जनता पार्टी को छोड़कर इनेलो में शामिल हुए थे। इसके बाद जननायक जनता पार्टी के गठन के बाद वो इनेलो को छोड़कर डा. अजय चौटाला परिवार के साथ आ गए थे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published.