पंजाब नैशनल बैंक द्वारा जिंदल हॉस्पिटल, हिसार में आयोजित की गई सीएसआर गतिविधि

पंजाब नैशनल बैंक द्वारा जिंदल हॉस्पिटल, हिसार में आयोजित की गई सीएसआर गतिविधि

हिसार, 28 मार्च : पंजाब नैशनल बैंक द्वारा अपने कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व का निर्वहन करते हुए विगत दिवस जिंदल हॉस्पिटल, हिसार में एक सीएसआर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान पंजाब नैशनल बैंक, मंडल कार्यालय हिसार की मंडल प्रमुख श्रीमती अंजु मित्तल द्वारा बैंक की ओर से जिंदल हॉस्पिटल, हिसार में मरीजों के प्रयोग हेतु 10 व्हील चेयर एवं 2 स्ट्रेचर भेंट की गई। मंडल प्रमुख श्रीमती अंजु मित्तल ने अपने संबोधन में कहा पंजाब नैशनल बैंक समय-समय पर इस तरह की समाज कल्याण संबंधी गतिविधियाँ आयोजित करता रहा है तथा भविष्य में भी अपनी भूमिका इसी तरह पूरी दृढ़ता के साथ निभाता रहेगा। आगे उन्होंने कहा कि जिस तरह वित्तीय सेवाओं के लिए आमजन का भरोसा पंजाब नैशनल बैंक पर है, उसी तरह स्वास्थ्य संबंधी सेवाओं के लिए आमजन जिंदल हॉस्पिटल के अनुभवी चिकित्सकों की टीम पर सबसे अधिक भरोसा करता है। हिसार शहर की जिंदल हॉस्पिटल के कारण एक अलग पहचान है, जिस कारण बड़े शहरों के मरीज़ भी जिंदल हॉस्पिटल को इलाज के लिए प्राथमिकता देते हैं। आगे उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि पंजाब नैशनल बैंक का यह सौभाग्य है कि वह जिंदल गु्रप को लम्बे समय से वित्तीय सेवाएं प्रदान कर रहा है। साथ ही उन्होंने वित्तीय लेनदेन के लिए बैंक के डिजिटल उत्पादों काअधिक से अधिक प्रयोग करने हेतु आग्रह किया। इस अवसर पर पंजाब नैशनल बैंक की ओर से उप मंडल प्रमुख डॉ. रजत कुमार शर्मा, सहायक महाप्रबंधक-श्री शरद सिंघल, मुख्य प्रबंधक- श्री दिशांत गिल, वरिष्ठ प्रबंधक-श्री नरेन्द्र शर्मा, वरिष्ठ प्रबंधक श्रीमती संगीता मल्होत्रा एवं जिंदल गु्रप की ओर से श्रीअजय गोयल, फाइनेंस हेड, डॉ. शेखर सिन्हा, मेडिकल डायरेक्टर, डॉ. माधुरी मेहता, मेडिकल सुपरिंटेंडेंट, डॉ. प्रियंका छाबड़ा मेडिकल सुपरिंटेंडेंट एवं जिंदल हॉस्पिटल के एडमिन स्टाफ सदस्यगण उपस्थित थे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published.