पैलेडियम स्कूल में किया गया एक्सीलेंस अवॉर्ड सेरेमनी का आयोजन

पैलेडियम स्कूल में किया गया एक्सीलेंस अवॉर्ड सेरेमनी का आयोजन

हिसार, 28 मार्च : बगला रोड स्थित पैलेडियम विद्यालय में, जो कि एक शिक्षा केंद्र के रूप में गर्वपूर्ण इतिहास रखता है, अभिभावक शिक्षक मिलन कार्यक्रम के अवसर पर सत्र 2023-24 के अवार्ड सेरेमनी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्या श्रीमती निशी भटनागर ने की। इस समारोह में कक्षा पहली से आठवीं तक के सभी बच्चे, अभिभावक व अध्यापक उपस्थित थे। असाधारण बच्चों को उनके सराहनीय कार्य, प्रगति, समर्पण एवं कक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए ट्रॉफी व प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। बच्चों की खुशी व उत्साह देखकर सभागार तालियों की गडग़ड़ाहट से गूंज उठा। यह सम्मान उनके प्रयासों, मेहनत और उत्कृष्टता को प्रशंसा देने का एक माध्यम है। इस सम्मान द्वारा उनका जोश और भी बढ़ता है, ताकि वे अपने लक्ष्य की ओर अधिक प्रगति कर सके। अभिभावकों ने अपने-अपने बच्चों के कक्षा अध्यापकों से मिलकर बच्चों की संपूर्ण प्रगति के बारे में जानकारी प्राप्त की। अभिभावक बच्चों की प्रगति रिपोर्ट से काफी संतुष्ट नजर आए। इस अवसर पर प्रधानाचार्या श्रीमती निशी भटनागर ने सभी अभिभावकों का धन्यवाद करते हुए कहा कि बच्चों के पेरेंट्स का उनके जीवन में अहम योगदान होता है। वही उनके पहले शिक्षक होते हैं। उन्होंने कहा कि पेरेंट्स और स्कूल से मिले नैतिक मूल्य ही उन्हें जीवन में बेहतरीन इंसान बनते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.