दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल 15 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेजे गए

दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल 15 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेजे गए

नई दिल्ली, 1 अप्रैल : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आज राउज एवेन्यू कोर्ट से बड़ा झटका मिला है। कोर्ट ने शराब घोटाले मामले में उन्हें 15 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आज उनकी ईडी रिमांड खत्म हुई थी। ईडी ने कोर्ट से केजरीवाल की न्यायिक हिरासत की मांग की थी। इसको कोर्ट ने मंजूर कर लिया। ईडी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ईडी को गुमराह करने की कोशिश करते रहे हैं। केस में उनकी तरफ से कोई सहयोग नहीं मिला। सुनवाई के दौरान कोर्ट में आम आदमी पार्टी (आप) के कई बड़े नेता भी मौजूद रहे। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने 28 मार्च को सीएम केजरीवाल की रिमांड चार दिन के लिए बढ़ा दी थी। बता दें कि 21 मार्च को ईडी ने दिल्ली सीएम को उनके आवास से गिरफ्तार किया था। ईडी ने उन्हें 22 मार्च को अदालत में पेश किया था। इसके बाद कोर्ट ने उन्हें 6 दिन की कस्टडी में जेल भेज दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published.