राजनीति चमकाने के लिए ब्राह्मण समाज पर अशोभनीय टिप्पणी घोर निंदनीय : वीरेंद्र चौधरी

राजनीति चमकाने के लिए ब्राह्मण समाज पर अशोभनीय टिप्पणी घोर निंदनीय : वीरेंद्र चौधरी

हिसार, 1 अप्रैल : जननायक जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं नलवा के पूर्व प्रत्याशी वीरेंद्र चौधरी ने भाजपा के हिसार लोकसभा प्रत्याशी रणजीत सिंह द्वारा ब्राह्मण समाज को लेकर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी की कड़े शब्दों में निंदा की। वीरेंद्र चौधरी ने कहा कि किसी जनप्रतिनिधि द्वारा समाज के किसी भी वर्ग के प्रति गलत टिप्पणी करना व जातियों की राजनीति करते हुए बांटने की सोच रखना बिल्कुल अशोभनीय है। हिसार लोकसभा की बहादुर व समझदार जनता मतदान के दिन ऐसी सोच रखने वाले व्यक्ति को बाहर का रास्ता दिखाने का काम करेगी। वीरेंद्र चौधरी ने कहा कि इस तरह की हरकतें करने वाले लोग विकसित भारत के सपने को साकार नहीं बल्कि चकनाचूर कर देंगे। वीरेन्द्र चौधरी ने कहा कि वे चुनाव आयोग को इस विषय में शिकायत भी देंगे। चुनाव आयोग को भी इस तरह की प्रचार नीति पर नकेल कसते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published.