हिसार, 1 अप्रैल : विद्या भारती पब्लिक स्कूल में सरस्वती पूजा करके नए सत्र कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मां सरस्वती की वंदना करके बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की गई। इस अवसर पर स्कूल प्रधानाचार्य, अध्यापक गण वबच्चों द्वारा सरस्वती पूजा की गई व प्रसाद वितरण किया गया। कक्षा नर्सरी के लिए पासिंग द टेडी, बैलेंस गेम विद बॉल, एल.के.जी. कक्षा के लिए टच से बॉडी, बैलून गेम, यू.के.जी. कक्षा के लिए वेलकम गेम, स्टैचू गेम कक्षा पहली से चौथी के लिए बैलेंस गेम, थ्रो बॉल इन बॉस्केट आदि विभिन्न गतिविधियां करवाई गई। स्कूल प्रिंसिपल गुरप्रीत कौर ने बच्चों को नई ऊर्जा, शक्ति व उत्साह के साथअधिक मेहनत करकेस्कूल के साथ-साथ अपने माता-पिता व क्षेत्र का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा की परीक्षा के लिए कड़ी मेहनत करें। कड़ी मेहनत से ही सफलता मिलती है। इस दौरान स्कूल के समस्त स्टाफ के सदस्य व विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विद्या भारती पब्लिक स्कूल में मां सरस्वती पूजा के साथ किया गया नए सत्र का शुभारंभ

Leave a Reply