हांसी, 1 अप्रैल : आज सोमवार दिनांक 1 अप्रैल 2024 को एसडी मॉडर्न पब्लिक स्कूल के परिसर में नये सत्र (2024-25) का शुभारंभ हवन यज्ञ करके किया गया। इस अवसर पर प्रबंधक समिति के प्रधान सज्जन अग्रवाल, चंद्रभान गर्ग, प्रकाश बंसल, ईश्वर गोयल, नकुल अग्रवाल, रजत अग्रवाल, प्राचार्य सुरिंद्र अरोड़ा, प्राचार्या एसडी कन्या स्कूल श्रीमती रेनू बंसल, उप प्राचार्य महेन्दर सिंह, मिडिल विंग इंचार्ज पवन बंसल, प्राइमरी विंग इंचार्ज सुमन झाम्ब व एसडी मॉडर्न पब्लिक स्कूल एवं एस डी कन्या स्कूल से सभी अध्यापक वर्ग तथा छठी कक्षा से दसवीं कक्षा तक के विद्यार्थी उपस्थित थे। बच्चों ने हवन यज्ञ में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ बढ़चढ़ कर भाग लिया।
एसडी मॉडर्न पब्लिक स्कूल में नए सत्र के शुभारंभ पर हवन यज्ञ का आयोजन

Leave a Reply