बीडी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में हवन द्वारा नए सत्र का शुभारंभ

बीडी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में हवन द्वारा नए सत्र का शुभारंभ

हिसार, 2 अप्रैल : बीडी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में नए सत्र के उपलक्ष्य में हवन करवाया गया। मंत्रोच्चारण के साथ अध्यापकवृंद व छात्रों ने आहुतियां दीं। स्कूल परिसर मंत्रों से गुंजायमान हो गया। विद्यार्थियों द्वारा रामा-रामा रटते-रटते.. भजन प्रस्तुत किया गया। विद्यालय व विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए स्वामी जी ने हवन सम्पन्न करते हुए बच्चों को आशीर्वाद दिया। बच्चों में प्रसाद वितरित किया गया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published.