राममेहर पूनिया मकड़ोली को सर्वजातीय पूनिया खाप कौर कमेटी का चेयरमैन किया नियुक्त

राममेहर पूनिया मकड़ोली को सर्वजातीय पूनिया खाप कौर कमेटी का चेयरमैन किया नियुक्त

हिसार, 2 अप्रैल :अखिल हरियाणा सर्व जातीय पूनिया खाप  के तत्वाधान में बैठक का आयोजन किया गया जिसमें प्रदेश भर से पूनिया परिवार के गणमान्य लोगों ने भाग लिया। इसमें मुख्यत: हिसार से खरक पूनिया, बयाना खेड़ा, सरेहड़ा, ज्ञानपुरा, मतलोडा, सरसाना, किरोड़ी, कनौह, किरमारा, दौलतपुर, लाडवा, मंगाली, सातरोड, भिवानी के गांव गोपालवास, ढाणी माहु सहित अनेक गांव से विशेष भागीदारी रही। बैठक की अध्यक्षता अखिल हरियाणा सर्व जातीय पूनिया खाप के प्रधान शमशेर सिंह नंबरदार ने की। इस दौरान अखिल हरियाणा सर्व जातीय पूनिया खाप द्वारा अमित पूनिया गांव गगसीना जिला करनाल को खाप का प्रधान (युवा) नियुक्त किया और राममेहर पूनिया को प्रदेश कौर कमेटी का चेयरमैन नियुक्त गया। जिसका सभी उपस्थित जनसमूह ने जोरदार स्वागत किया। मास्टर राजेन्द्र सिंह पूनिया एवं समस्त खरक पुनिया वासियों द्वारा बाहर से पधारे पूनिया परिवार के गणमान्य लोगों अभिनन्दन किया गया। सभा में विचार विमर्श उपरांत बरवाला-जींद मार्ग पर स्थित गांव खरक पुनिया में पूनिया वैश्विक उत्कृष्ट केंद्र एवं विकास सदन का निर्माण करवाने का निर्णय लिया गया, जिसके लिए ग्राम पंचायत खरक पूनिया द्वारा लगभग दो एकड़ भूमि नि:शुल्क, इस सदन के निर्माण हेतु प्रदान की गई है। बैठक में 15 सदस्यीय कोर कमेटी का गठन किया गया। कोर कमेटी के अध्यक्ष राममेहर पूनिया मकड़ोली को मनोनीत किया गया। कोर कमेटी के सदस्यों में  हिसार से नूनिया राम, राजेन्द्र सिंह, अनिल कुमार, रविन्द्र मंगाली, भिवानी से हरेंद सिंह, दादरी से चंद्रसिंह नंबरदार, जींद से करणसिंह, सत्यवान, झज्जर से धर्मवीर व कृष्ण पूर्व जिला प्रधान, सोनीपत से जगदीश, सिरसा से हरपाल, कैथल से सुभाष भागल, करनाल से रामनिवास शामिल हैं। इस अवसर पर भवन निर्माण कम्पनी के संचालक, प्रमुख समाजसेवी वजीर सिंह पूनिया ने आश्वासन दिया कि भवन निर्माण करते समय संस्था की हरसंभव मदद की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.