हांसी, 2 अप्रैल : स्थानीय एलडीएसडी व पीसीएसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल हांसी में नए सत्र के शुभारंभ पर हवन किया गया। इस अवसर पर डायरेक्टर गुंजन गोयल, पीसीएसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल की प्राचार्या उर्मिला शर्मा व एलडीएसडी पब्लिक स्कूल की मुख्याध्यापिका मंजू रानी उपस्थित रही। हवन में विद्यालय के सर्वांगीण विकास हेतु कामना की गई। विद्यालय प्रबंधन समिति के सचिव और प्रसिद्ध समाजसेवी ओम कुमार गर्ग ने सबको बधाई दी और उन्नति के पथ पर आगे बढऩे के लिए मंगल कामना की। इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ तथा विद्यार्थी उपस्थित रहे। हवन के बाद प्रसाद वितरित किया गया व विद्यार्थियों को पूरी लग्न और परिश्रम के साथ आगे बढऩे के लिए प्रोत्साहित किया गया।
एलडीएसडी व पीसीएसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में नए सत्र के शुभारंभ पर हवन आयोजित

Leave a Reply