हिसार, 7 अप्रैल : ‘हमारा प्यार हिसारÓ की टीम ने आज सिटी थाने की एक दीवार पर टेराकोटा पेंट किया। इस दीवार पर ग्रुप द्वारा पिछले हफ़्ते से सफ़ाई और पेंट का कार्य जारी है। चूँकि दीवार बड़ी है, इसलिए उस पर टेराकोटा लगाने का कार्य टीम द्वारा आज भी जारी रखा गया। इस दीवार पर दो साल पहले भी पेंट किया गया था लेकिन लोगों ने पोस्टर्स चिपका चिपका कर इसे फिर से गंदा कर दिया था। टीम के सदस्यों ने रोड पर खम्बों व दीवारों पर लगे बोर्ड व पोस्टर्स भी उतार दिए और सफ़ाई में अपना योगदान दिया आज के अभियान में डॉ सुरेन्द्र गर्ग, डॉ हरीश भाटिया, त्रिलोक बंसल, जितेंद्र सैनी, डॉ विजय कादियान, मनीष गोयल, गगन मेहता, जितेन्द्र बंसल, सत्येंद्र यदुवंशी, दिनेश बंसल, संजय गर्ग, प्रवीण अग्रवाल, अमित गुप्ता, लक्ष्य शर्मा, कुशल, ईशान गोयल, कमल भाटिया, आदेश मलिक, पायल सिंघा, रेखा गर्ग, स्नेह प्रेमचंद, हीना गोयल, दीक्षा, ख़ुशी, कीर्ति गोयल, ईशा बिष्ट, राघव, राघव गर्ग, स्पर्श, अर्पित, रिया व मेघा शामिल हुए।
हमारा प्यार हिसारÓ की टीम ने सिटी थाने के सामने की बदरंग दीवार को सुंदर बनाने के अभियान को जारी रखा

Leave a Reply