विद्या भारती पब्लिक स्कूल में मनाया गया बैसाखी उत्सव और भीमराव अंबेडकर जयंती

Home » विद्या भारती पब्लिक स्कूल में मनाया गया बैसाखी उत्सव और भीमराव अंबेडकर जयंती

हिसार, 12 अप्रैल : विद्या भारती पब्लिक स्कूल में बैसाखी पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस उपलक्ष्य पर शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम का तथा विभिन्न प्रकार की गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का थीम पंजाबी संस्कृति पर आधारित था। नर्सरी से आठवीं क्लास तक के बच्चों ने पंजाबी वेषभूषा में विभिन्न प्रकार के डाँस प्रस्तुत कर सब का मन मोह लिया। कक्षा पांचवीं से आठवीं तक के विद्यार्थियों को बैसाखी के त्यौहार के साथ जुड़े फसलों का महत्व समझाने के लिए खेतों में भ्रमण करवाया गया। जहां विद्यार्थियों ने किसानों से बातचीत कर गेहूं की फसल की खेती के बारे में जाना। इस भ्रमण  का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को हमारे देश के किसानों के जीवन से रुबरु करवाना भी था। विद्यालय में आर्ट एंड क्राफ्ट की गतिविधियों का आयोजन हुआ जिसमें विद्यार्थियों ने रंग बिरंगी पतंगे बनाकर अपनी खुशियां व्यक्त की। बैसाखी के त्यौहार के साथ-साथ भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर उन्हें पुष्प अर्पित करके श्रद्धांजलि दी गई। विद्यालय प्राचार्या श्रीमती गुरप्रीत कौर बेदी ने विद्यार्थियों को बैसाखी का महत्व समझाया और इस त्यौहार के पीछे जुड़े हुए इतिहास को बताकर विद्यार्थियों का ज्ञान वर्धन किया। साथ ही उन्होंने सभी विद्यार्थियों को बाबा भीमराव साहब अंबेडकर जी के बताए रास्ते पर चलने के लिए प्रेरित किया और उनके आदर्शों को अपने हृदय में संजोए रखने की सलाह दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.