मानवता की महान सेवा

मानवता की महान सेवा

हिसार, 15 अप्रैल (देवेन्द्र उप्पल):  सनातन धर्म शिवालय मंदिर की ओर से 42 वर्ष पूर्व स्वामी गणेशानंद जी की प्रेरणा से टोपी वाले बाबा स्व. श्री द्वारका प्रसाद अग्रवाल द्वारा आरंभ फ्री भोजन सेवा सिविल अस्पताल में दिन में तीन बार अब भी जारी है और उनके पुत्र सुरेन्द्र सिंगला (सचिव) के अतिरिक्त सुभाष शर्मा, सुनील शर्मा और मुकेश सेवादार की सहायता से सेवारत हैं। नारायण दास बंसल अध्यक्ष हैं, जिनकी देखरेख में यह सेवा चल रही है। इस सेवा में कभी भी एक दिन की भी रूकावट नहीं आई। इस संस्था के 5 स्कूल उच्च क्वालिटी की शिक्षा दे रहे हैं और परीक्षा परिणामों में राज्य में अग्रणी रहते हैं। स्कूलों के प्रिंसीपल और शिक्षक बहुत ही निष्ठावान और सुयोग्य हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.