डॉ. अम्बेडकर के संघर्षपूर्ण जीवन और सफलता की कहानी सबके लिए प्रेरणा : भूपेन्द्र गंगवा
बरवाला, 15 अप्रैल : बुगाना में भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती पर चौपाल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के तौर पर कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी रहे भूपेंद्र गंगवा ने शिरकत की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा बाबा साहब का जन्म 14 अप्रैल 1891 में हुआ उनके संघर्षपूर्ण जीवन और सफलता की कहानी हर किसी के लिए प्रेरणा है। बाबा साहेब भीम राव आंबेडकर ने कई बार मंच से ऐसे भाषण या विचार व्यक्त किए जिससे प्रेरित होकर युवा जीवन की कठिनाइयों का सामना करने के लिए तैयार हो सकते हैं। गंगवा ने कहा हमें बाबा साहब के बताए हुए रास्ते पर चलने का आह्वान किया। सभी को शिक्षा का सम्मान अधिकार, ऊंच-नीच की भावना व भेदभाव मिटाने का कार्य किया। वोट का अधिकार बाबा साहब की देन है। इस अवसर पर धर्मवीर प्रधान सुरेश, पूर्व प्रधान प्रदीप, सचिन, वजीर, बलजीत नंबरदार, राजवीर, सोनू सरपंच, सोनू ऑटो वाला, रमेश बुगाना, राजकुमार, होशियार सिंह, सिवाच सुरेश यादव, डॉ. धर्मवीर लाडवा, पालेराम, विनोद कुमार आदि गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे

Leave a Reply