डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती पर गांव लाडवा में रक्तदान शिविर का आयोजन व पौधारोपण

डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती पर गांव लाडवा में रक्तदान शिविर का आयोजन व पौधारोपण

हिसार, 17 अप्रैल : डॉ भीमराव अंबेडकर चौपाल गांव लाडवा में बाबा साहेब अंबेडकर की 134वीं जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर में सिविल हॉस्पिटल हिसार की टीम ने खून दान करने वालों के स्वास्थ्य की जांच करके 35 यूनिट रक्त एकत्रित किया। शाम को बाबा साहब की जयंती पर मुख्य अतिथि श्रम कल्याण बोर्ड अध्यक्ष श्री नरेश जांगड़ा, गांव लाडवा के सरपंच रामपाल पूनिया, जिला पार्षद जसबीर व गांव के अन्य गणमान्य लोगों ने शिरकत की। इस दौरान बाबा साहब के जीवन के बारे में बहुत से महत्वपूर्ण बातें बताई गई। इस मौके पर मुख्य अतिथि के द्वारा चौपाल में पौधारोपण भी किया गया और रक्तदाताओं को सम्मानित किया गया। डॉक्टर अंबेडकर युवा संगठन के सभी सदस्य सुशील सोढ़ी, मास्टर सुनील, रोहतास प्रधान, अनिल, मनोज, संदीप दहिया व अन्य संगठन के सभी सक्रिय सदस्यों ने बड़े उत्साह व धूमधाम से बाबा साहब की जयंती मनाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published.