पूर्व मंत्री सावित्री जिंदल का आशीर्वाद लेने पहुंची भाजपा नेत्री डॉ दिव्या सेठी मेहता

हिसार, 17 अप्रैल : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में भाजपा जॉइन करने के बाद आम आदमी पार्टी की महिला प्रकोष्ठ की पूर्व प्रदेश संयुक्त सचिव डॉ दिव्या सेठी मेहता हिसार की राजनीति में पूरी तरह से सक्रिय हो गई हैं। उन्होंने आज पार्टी की वरिष्ठ नेत्री एवं पूर्व मंत्री सावित्री जिंदल से मुलाकात की और उनका आशीर्वाद ग्रहण किया। इस दौरान उन्होंने हिसार के राजनीतिक हालात को लेकर विस्तार से चर्चा की। डॉ दिव्या सेठी मेहता ने इस दौरान कहा कि आज देश व प्रदेश की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ खड़ी है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published.