भाजपा उम्मीदवार ने शहर के कई क्षेत्रों में जनसंपर्क चलाकर की वोटों की अपील
हिसार, 18 अप्रैल : हिसार लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार रणजीत सिंह चौटाला नेे कहा है कि केन्द्र व प्रदेश की भाजपा सरकार ने ओबीसी वर्ग के उत्थान के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं लागू की है। इन योजनाओं का लाभ ओबीसी वर्ग को मिल रहा है। रणजीत सिंह चौटाला शहर क्षेत्र के बागड़ी चौक में ओबीसी मोर्चा की ओर से आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वोटों की अपील कर रहे थे। उन्होंने कहा कि केवल भाजपा ही ऐसी पार्टी है जो ओबीसी सहित सभी वर्गों को समान रूप से आगे बढ़ाने के लिए काम करती है। ऐसे में हमारा मकसद है कि जनसुविधाएं जारी रखने व हर वर्ग के हित में कल्याणकारी योजनाओं के लिए केन्द्र में तीसरी बार मोदी सरकार बनाने में अपना योगदान दें। कैबिनेट मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने इस अवसर पर केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा करवाए गए विकास कार्यों का ब्यौरा दिया। उन्होंने क्षेत्रवासियों से आह्वान किया कि हिसार लोकसभा क्षेत्र के तहत आने वाले हिसार विधानसभा में भाजपा उम्मीदवार की जीत अन्य हलकों से बड़ी होनी चाहिए। भाजपा लोकसभा मीडिया प्रभारी राजेन्द्र सपड़ा ने बताया कि ओबीसी मोर्चा के प्रदेश सदस्य सुरेन्द्र सिंह सैनी की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में पार्टी नेता नेता महावीर प्रसाद महिपाल, जिला उपाध्यक्ष संजीव रेवड़ी, मीडिया प्रभारी राजेंद्र सपरा, प्रवीण पोपली, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष गोल्डी सैनी, रामचंद्र गुप्ता, उमेद खन्ना, धीरज सोनी, संजीव जैन, राज सलूजा, मंडल अध्यक्ष लोकेश असीजा, विकास जैन के अलावा अनेक पदाधिकारी एवं नागरिक उपस्थित थे। इस दौरान भाजपा नेता सुरेंद्र सिंह सैनी के बागड़ी चौक स्थित आवास पर कैबिनेट मंत्री डॉ. कमल गुप्ता व भाजपा प्रत्याशी रणजीत सिंह जलपान ग्रहण करने भी पहुंचे।

Leave a Reply