हिसार, 24 अप्रैल : आजाद नगर निवासी शिक्षा विभाग के रिटायर्ड कर्मचारी अनिल वशिष्ठ पर 13 अप्रैल को दो पड़ोसियों ने हमला किया और घायल कर दिया। थाने में उनके द्वारा शिकायत देने के बावजूद अभी तक केस दर्ज नहीं हुआ। दूसरी और थाने में प्रभारी और इन्वेस्टिगेटिंग ऑफीसर उपलब्ध नहीं थे, परंतु बताया गया है कि मामला सीएलजी यानी कि वरिष्ठ नागरिकों की विवाद समिति को सौंप दिया गया है। शिकायतकर्ता पर दबाव बनाने के लिए उनके खिलाफ एक और पड़ोसी की दरखास्त थाने में दी गई है और उन्हें थाने में बुलाया गया है। श्री वशिष्ठ का कहना है कि उन्हें इंसाफ देने की बजाय प्रताडि़त किया जा रहा है। यदि पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया तो वे सीधा अदालत में दरखास्त देंगे।
Leave a Reply