श्री पंचमुखी बालाजी धाम चौधरीवास में भव्य जागरण आयोजित
हिसार, 24 अप्रैल : कलयुग के सरताज हैं, भक्तों की रखते लाज हैं, लगावें नित्य हाजरी तो बनते सारे काज हैं अर्थात संकट मोचन पंचमुखी बालाजी की सच्चे हृदय से प्रतिदिन आराधना करने से सभी के बिगड़े काम क्षण भर में बन जाते हैं। इसलिए हमें नित्य बालाजी भगवान की आराधना करनी चाहिए। उक्त उद्गार परम पूज्य गुरुवर पवन कुमार ने निकटवर्ती गांव चौधरीवास में स्थित श्री पंचमुखी बालाजी धाम में चल रहे 12 दिवसीय रजत जयंती हनुमान जयंती विशाल मेला महोत्सव में भव्य जागरण में उपस्थित श्रद्धालुओं के बीच व्यक्त किए। विशाल जागरण से पूर्व बनारस से पहुंचे ब्राह्मणों के सहयोग से परम श्रद्धेय सोनू भाईजी, मुख्य पुजारी मोनू भाईजी ने महाआरती से पूरे मंदिर परिसर को आलोकित किया। आरती के उपरांत परम पूज्य गुरुवर पवन कुमार भाई जी ने केक काटकर बालाजी का जन्मोत्सव मनाया। भव्य जागरण में बाबा का गुणगान करने विख्यात कलाकार कन्हैया मित्तल चंडीगढ़, प्रियंका श्याम दीवानी खाटू धाम, गौरव पारिक दिल्ली, चैतन्य दाधिच जयपुर में अपने मधुर आवाज में सुंदर भजनों ‘श्री पंचमुखी सरकार है संकटमोचन कहलाते हैं, जो काम कोई कर नहीं सकता उसे मेरे बाबा करके दिखाते हैंÓ, ‘पंचमुखी दरबार आकर देखलो भक्तों पर बरस रहा बाबा का प्यार देख लोÓ, आदि भजनों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

Leave a Reply