उकलाना नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन घनश्याम दास भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल

उकलाना नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन घनश्याम दास भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल

हिसार, 24 अप्रैल : उकलाना में भारतीय जनता पार्टी को उस सयम बड़ा झटका लगा जब उकलाना नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन एवं वरिष्ठ भाजपा नेता घनश्याम दास कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव कुमारी शैलजा के नेतृत्व में भाजपा को छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए।  कुमारी सैलजा ने उनका स्वागत करते हुए कांग्रेस पार्टी का पटका पहनाकर उन्हें पार्टी में शामिल किया। उन्होंने कहा कि घनश्याम दास उकलाना के वरिष्ठ नेता हैं उनके आने से कांग्रेस पार्टी उकलाना में और मजबूत होगी। उन्हें पार्टी में पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा। इस अवसर पर मौजूद पूर्व जिला परिषद चेयरमैन एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता बृजलाल बहबलपुरिया ने कहा कि देश-प्रदेश में कांग्रेस की मजबूत स्थिति को देखते हुए कांग्रेस में जन-जन की आस्था बढ़ती जा रही है। इस अवसर पर मुख्य रूप से चौधरी जगन्नाथ, पूर्व वाइस चेयरमैन नगरपालिका उकलाना सुरेश गर्ग, पूर्व वाइस चेयरमैन नगर पालिका उकलाना राजेश, प्रधान व्यापार मंडल सुभाष फरीदपुरिया, पूर्व सरपंच राजेश भुटानी, विनोद मित्तल, बलराज गर्ग, कांग्रेस सेवा दल जिला प्रधान कपूर सिंह, डॉ जयभागवान, अजय बिश्नोई, सतीश दनौदा, संदीप पातड़ व रामफल शर्मा आदि मौजूद रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published.