परीक्षा में 88.14 प्रतिशत लड़कियां पास हुई, 82.52 प्रतिशत लड़कों ने मारी बाजी
भिवानी, 30 अप्रैल : हरियाणा बोर्ड ने आज 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। इंटरमीडिएट की परीक्षा में इस बार लड़कियों ने बाजी मारी है। जहां बोर्ड परीक्षा में 88.14 प्रतिशत लड़कियां पास हुई हैं, वहीं 82.52 प्रतिशत लड़के पास हो पाए हैं। वहीं, सरकारी के बजाय निजी स्कूलों के बच्चे आगे रहे। निजी स्कूलों का रिजल्ट जहां 88.12 प्रतिशत रहा, वहीं सरकारी स्कूलों के 83.34 प्रतिशत बच्चे पास हुए। हरियाणा बोर्ड के रिजल्?ट में ओवरऑल ग्रामीण बच्चे ज्यादा कामयाब रहे। हालांकि, इस बार बोर्ड ने टॉपर नहीं बनाए हैं। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ0 वीपी यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि परीक्षार्थी अपना परीक्षा परिणाम दोपहर बाद बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट 222.ड्ढह्यद्गद्ध.शह्म्द्द.द्बठ्ठ पर देख सकते हैं। सीनियर सेकंडरी (शैक्षिक) नियमित परीक्षार्थियों का परिणाम 85.31 प्रतिशत तथा स्वयंपाठी परीक्षार्थियों का परिणाम 65.32 प्रतिशत रहा है। डॉ. यादव ने बताया कि सीनियर सेकंडरी (शैक्षिक) नियमित परीक्षा में 213504 परीक्षार्थी शामिल हुए थे, जिनमें से 182136 पास हुए और 6169 परीक्षार्थी फेल रहे। इस परीक्षा में 105993 प्रविष्ठ छात्राओं में से 93418 पास हुईं। इनकी पास प्रतिशतता 88.14 रही। जबकि 107511 छात्रों में से 88718 ही पास हुए, इनकी पास प्रतिशतता 82.52 रही। इस प्रकार छात्राओं ने छात्रों से 5.62 प्रतिशत ज्यादा पास प्रतिशतता दर्ज कर बढ़त हासिल की है। बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि इस परीक्षा में राजकीय विद्यालयों की पास प्रतिशतता 83.35 रही, प्राइवेट विद्यालयों में पासिंग प्रतिशत 88.12 रहा है। इस परीक्षा में ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों का पास प्रतिशत 86.17 रहा, जबकि शहरी क्षेत्र के विद्यार्थियों की पास प्रतिशतता 83.53 रही है। उन्होंने बताया कि पास प्रतिशतता में जिला महेंद्रगढ़ टॉप तथा जिला नूंह पायदान पर सबसे नीचे रहा। बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि यह परिणाम आज शाम से संबंधित विद्यालय, संस्थाओं द्वारा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड द्वारा लॉगिन कर डाउनलोड भी किया जा सकेगा। कोई विद्यालय अगर समय पर परिणाम प्राप्त नहीं करता है तो इसके लिए वह स्वयं जिम्मेदार होगा। उन्होंने आगे बताया कि सीनियर सेकेंडरी परीक्षा के स्वयंपाठी परीक्षार्थियों का परिणाम 65.32 प्रतिशत रहा है। इस परीक्षा में 5672 परीक्षार्थी प्रविष्ठ हुए जिनमें से 3705 पास हुए। विद्यालयी परीक्षार्थी भी अपना परिणाम रोल नंबर और जन्म तिथि भरते हुए देख सकते हैं। किसी भी प्रकार की तकनीकी खराबी त्रुटि होने के लिए बोर्ड कार्यालय की कोई जिम्मेदारी नहीं होगी। जो अभ्यर्थी अपने अंकों से संतुष्ट नहीं होंगे, वे 20 दिनों के अंदर जांच और पुनर्मूल्यांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं। छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने रोल नंबर और जन्म तिथि का इस्तेमाल कर परिणाम देख सकते हैं। बोर्ड 12वीं के रिजल्ट और मार्कशीट डिजिलॉकर एप और एसएमएस पर भी अपलोड करता है। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 12वीं की परीक्षाएं 27 फरवरी से लेकर 2 अप्रैल के बीच आयोजित की गई थीं। इन परीक्षाओं के लिए प्रदेश भर में कुल 1484 परीक्षा केंद्रों पर एग्जाम दिए थे। 12वीं के करीब 2,21,000 से अधिक परीक्षार्थी शामिल हुए थे। 12वीं की उत्तर पुस्तिका मूल्यांकन का कार्य बीते शनिवार को ही पूरा हुआ था। हरियाणा बोर्ड 12वीं की परीक्षा में कुल 85.31 फीसदी बच्चे पास हुए हैं। बोर्ड चेयरमैन डॉ. वीपी यादव ने पीसी कर रिजल्ट जारी किया।

Leave a Reply