रेलवे स्टेशन पर मिली बेसहारा मंदबुद्धि महिला को मिला आसरा

रेलवे स्टेशन पर मिली बेसहारा मंदबुद्धि महिला को मिला आसरा

हिसार, 30 अप्रैल : हमारा प्रयास मंदबुद्धि महिला आश्रम अर्बन एस्टेट-2 की टीम ने एक और बेसहारा महिला को आसरा दिया है। बीती देर रात टीम की मुख्य सदस्या सुनीता तंवर को रेलवे पुलिस ने सूचना दी कि एक मंदबुद्धि महिला रेलवे स्टेशन पर मिली है। जिसके हाथ पर प्रियकां एवं बिन्द्रा खुदा हुआ है और वह अपना पत्ता बताने में असमर्थ है। जिसके बाद सुनीता तंवर की अगुवाई में समाजसेवी अनिल बागड़ी, पवन सबरवाल व दो अन्य सहयोगियों के साथ हमारा प्रयास मंदबुद्धि महिला आश्रम अर्बन एस्टेट-2 की टीम रेलवे स्टेशन पहुंची। यह महिला अपना नाम व पत्ता बताने में असमर्थ थी। महिला को चोट भी लगी हुई थी। इसके बाद इसकी चिकित्सा जांच के बाद रात 12 बजे इसे आश्रम लाया गया। अब जब तक इस महिला के परिजन इसे ले नहीं जाते, तब तक यह महिला इसी आश्रम में रहेगी। यह जानकारी देते हुए हमारा प्रयास मंदबुद्धि महिला आश्रम अर्बन इस्टेट-2 वरिष्ठ सदस्या सुनीता तंवर ने बताया कि इससे पहले भी टीम के सदस्यों ने घुड़साल, नारनौंद, टोहाना व बाडे पट्टी टोल के पास से रात्रि के समय ही बेसहारा मंदबुद्धि महिलाओं को लेकर आए थे। उन्होंने कहा कि यदि किसी को इस प्रकार उत्पीडि़त, शोषित एवं मंदबुद्धि महिलाएं मिलती है तो वो उनकी संस्था के किसी भी पदाधिकारी से संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.