हिसार, 1 मई : कैमरी रोड स्थित दी आर्यन स्कूल में श्रमिक दिवस के अवसर पर कक्षा छह के विद्यार्थियों द्वारा एक विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। श्रमिक दिवस, जो हर वर्ष श्रमिकों को सम्मान देने के उद्देश्य से दुनिया भर में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आज ही के दिन मनाया जाता है, उसी कड़ी को उजागर करने हेतु बच्चों ने गीत, कविता तथा संभाषण के माध्यम से श्रमिक दिवस के मनाने के प्रयोजन को उजागर किया। नुक्कड़ नाटिका के माध्यम से दिखाया गया कि कैसे एक गरीब व्यक्ति अपने बच्चों को पढ़ाने के लिए व कामयाब करने के लिए तमाम उम्र संघर्षरत रहता है। विद्यालय निदेशक श्री अनिल गोयल ने उस प्रत्येक हाथ को सम्मान देने के लिए कहा जिसकी वजह से आज हम आबाद हैं और उन्होंने देश की प्रगति का श्रेय मजदूर वर्ग को देते हुए उन्हें देश की धड़कन कह कर सम्बोधित किया। इस अवसर पर विद्यालय प्रधानाचार्या श्रीमती अनीता भंडारी काम की पूजा करने वालों को श्रमिक वर्ग को प्रणाम किया व उन्हें पूर्णतया सम्मान देने के लिए प्रेरित किया।
दी आर्यन स्कूल में श्रमिक दिवस के अवसर विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन

Leave a Reply