कल जेजेपी प्रत्याशी नैना चौटाला भरेंगी नामांकन

शहर में नैना चौटाला प्रचार अभियान जारी

पाठकपक्ष न्यूज

हिसार, 5 मई : सोमवार छह मई को जननायक जनता पार्टी की उम्मीदवार नैना सिंह चौटाला अपना नामांकन भरेंगी। ओल्ड कोर्ट कॉम्पलेक्स मैदान में भारी संख्या में जेजेपी कार्यकर्ता एकत्रित होंगे और इसके उपरांत दोपहर में रोड शो करके नैना चौटाला नॉमिनेशन फाइल करेंगी। इस अवसर पर जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला, पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला, जेजेपी प्रदेश अध्यक्ष बृज शर्मा सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता एवं शहरवासी मौजूद रहेंगे। जेजेपी के मेगा शो में हरी-पीली चुनरी ओढ़कर भारी संख्या में महिलाएं भी पहुंचेगी। रविवार को जेजेपी प्रत्याशी नैना चौटाला ने हिसार शहर में धुंआधार चुनाव प्रचार किया। डॉ. आरएस कॉलोनी, सेक्टर 14, सुदामा नगर, जहाज पुल, मिलगेट, संत विहार कॉलोनी, सेक्टर 13, केमरी रोड, विकास कॉलोनी के दौरे के दौरान जेजेपी प्रत्याशी नैना चौटाला का जगह-जगह पर जोरदार स्वागत किया गया। नैना चौटाला ने शहरवासियों को छह मई के अपने नामांकन कार्यक्रम के लिए भी न्यौता दिया। जेजेपी उम्मीदवार नैना चौटाला ने कहा कि जेजेपी गांव-गांव, शहर-शहर में निरंतर जनता के बीच जाकर वोट की अपील कर रही है और लोग भी हिसार के हित में जेजेपी के साथ खड़े है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published.