राजकीय महिला महाविद्यालय, हिसार और विजडम आफ माइंड इंस्टिट्यूट ऑफ़ माइंडफूलनेस एंड बिहेवियर स्टडीज के बीच समझौता ज्ञापन हुआ हस्ताक्षरित

पाठकपक्ष न्यूज

हिसार, 6 मई : मनोविज्ञान विभाग द्वारा किए जा रहे प्रयासों को आज सफलता मिली जब राजकीय महिला महाविद्यालय, हिसार और ‘विजडम ऑफ माइंड इंस्टिट्यूट ऑफ़ माइंडफूलनेस एंड बिहेवियर स्टडीजÓ के बीच समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ रमेश आर्य ने बताया कि महाविद्यालय का मनोविज्ञान विभाग छात्राओं के संवैधानिक व व्यावहारिक ज्ञान के लिए लगातार तत्पर है। छात्राएं मनोविज्ञान की बारीकियों को ज्यादा से ज्यादा समझकर उसका उपयोग अपने प्रतिदिन की दिनचर्या में कर सकें इसके लिए महाविद्यालय लगातार विशेषज्ञों की सहायता लेता रहता है। इसी कड़ी में ‘विजडम ऑफ माइंड इंस्टीट्यूट ऑफ माइंडफूलनेस एंड बिहेवियर स्टडीजÓ हिसार के साथ महाविद्यालय द्वारा समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित किया गया है ताकि छात्राओं के सर्वांगीण विकास से जुड़े हुए प्रशिक्षण कार्यशालाओं का अधिक से अधिक आयोजन किया जा सके। ‘विजडम आफ माइंड इंस्टीट्यूट आफ माइंडफूलनेस एंड बिहेवियर स्टडीजÓ की ओर से डॉ जितेंद्र जांगड़ा और डॉ सुमन बहमनी ने महाविद्यालय की हर प्रकार की सहायता करने का आश्वासन दिया। समझौता ज्ञापन पर महाविद्यालय की ओर से प्राचार्य डॉ. रमेश आर्य व मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. रणधीर सिंह ने हस्ताक्षर किए। समझौता ज्ञापन के साथ ही दोनों संस्थाओं ने 08-05-2024 को फैकल्टी और स्टूडेंटस के लिए एक एफडीपी करवाने की रूपरेखा भी तैयार की, जो ऑनलाइन और ऑफलाइन मोड में रहेगी। यह एफडीपी सभी के लिए निशुल्क रहेगी और सभी पार्टिसिपेंटस को सर्टिफिकेट भी दिए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.