पाठकपक्ष न्यूज
हिसार, 8 मई : अखिल भारतीय व्यापार मंडल के राष्ट्रीय मुख्य महासचिव व हरियाणा प्रदेश व्यापार मण्डल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने देश व प्रदेश में लघु उद्योगों की दिन प्रति दिन हो रही दुर्दशा पर व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले 7 सालों में भारत देश में लगभग 6.25 करोड़ एमएसएमई में से लगभग 3 करोड़ एमएसएमई का बंद होना बहुत ही चिन्ता का विषय है। इन एमएसएमई का बन्द होने का मुख्य कारण जीएसटी की दर सबसे ज्यादा होना, जीएसटी में कई स्लैब का होना, सरकार द्वारा सरकारी नीतियों में बार-बार बदलाव करना और कच्चे माल का महंगा होना है। एमएसएमई बन्द होने का दुष प्रभाव बेरोजगारी बढऩा है, जिसके कारण देश की रीड की हड्डी युवा नशे और अपराध की तरफ बहुत ही तेज रफ्तार से बढ़ रहा है। सरकार नई-नई योजनाएं जैसे की मुद्रा लोन, स्टार्टअप लोन, सब्सिडीज आदि तो लाती है, मगर जमीनी स्तर पर सब योजनाएं फैल सिद्ध हुए है। यह योजनाएं बड़े कॉरपोरेटर को तो लाभ पहुंचती है, मगर इनका छोटे व मध्यम उद्यमियों को कोई लाभ नहीं होता है। सरकार ने खाद्य वस्तुएं, कपड़ा, दूध, दही और खेती में उपयोग आने वाली चीजों आदि वस्तुओं पर जीएसटी लगा कर अपना राजस्व तो बढ़ा लिया मगर महंगाई से आम जनता की कमर तोडऩे का काम किया है। आज भारत देश में आम जनता पर तो 30 प्रतिशत तक इनकम टैक्स है, मगर कॉर्पोरेटर पर 25 प्रतिशत इनकम टैक्स है यह आम जनता के साथ दोहरा व्यवहार है।

Leave a Reply