बूथों पर शत-प्रतिशत मतदान करवाने का प्रयास करें कार्यकर्ता : गौतम सरदाना

मतदाता संपर्क अभियान बारे विस्तार से जानकारी देते हुए रणनीति तैयार की

पाठकपक्ष न्यूज

हिसार, 9 मई : भारतीय जनता पार्टी की ओर से 11 व 12 मई को चलाए जाने वाले जागृति अभियान बारे पूर्व मेयर गौतम सरदाना ने शक्ति केन्द्र के बूथों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने मतदाता संपर्क अभियान बारे विस्तार से जानकारी देते हुए रणनीति तैयार की। बैठक को संबोधित करते हुए मेयर गौतम सरदाना ने कहा कि पार्टी की ओर से 11 व 12 मई को राष्ट्रीय स्तर पर मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान हर नेता बूथों पर मौजूद रहकर मतदाताओं से संपर्क साधेंगे और केन्द्र व प्रदेश सरकार की नीतियों बारे जनता को अवगत करवाएंगे। गौतम सरदाना ने संबंधित पदाधिकारियों से आह्वान किया कि वे इस अभियान को पूरी मेहनत सेे सिरे चढाएं ताकि हमें अपने बूथों पर अधिक से अधिक लीड मिल सकें। उन्होंने कहा कि हर कार्यकर्ता अपने बूथ पर शत प्रतिशत मतदान करवाने का प्रयास करें। भाजपा लोकसभा मीडिया प्रभारी राजेन्द्र सपड़ा ने बताया कि बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष लोकेश असीजा ने की। बैठक में हिसार विधानसभा विस्तारक लख्मी, मंडल महामंत्री सुरेश गोयल, पार्षद प्रतिनिधि पंकज दीवान, सुशील महंच, राजकुमार रहेजा, सुरेश कक्कड़, राहुल नागपाल, गोपाल सहित अन्य भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.