पाठकपक्ष न्यूज
हिसार, 9 मई : जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त प्रदीप दहिया ने बताया कि लोकसभा आम चुनाव की तैयारियों को लेकर आगामी 13 से 15 मई तक गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के चौधरी रणबीर सिंह ऑडिटोरियम में पोलिंग पार्टियों की द्वितीय रिहर्सल का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि लोकसभा चुनाव को लेकर लगभग तमाम तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। चुनावी कमियों की रिहर्सल का आयोजन करवाया जा रहा है। इसी कड़ी में आगामी 13 मई को नारनौंद की सुबह 10 बजे तथा हांसी विधानसभा क्षेत्र की बाद दोपहर 2 बजे, 14 मई को नलवा की सुबह 10 बजे तथा उकलाना की बाद दोपहर 2 बजे तथा 15 मई को आदमपुर की सुबह 9 बजे, हिसार की दोपहर 12 बजे एवं बरवाला विधानसभा क्षेत्र की बाद दोपहर 3 बजे पोलिंग पार्टियों की द्वितीय रिहर्सल का आयोजन गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के चौधरी रणबीर सिंह ऑडिटोरियम में किया जाएगा। उन्होंने सभी पोलिंग पार्टियों को निर्देश दिए कि वे निर्धारित तिथि एवं समय पर पहुंचना सुनिश्चित करें ताकि चुनाव से संबंधित आवश्यक प्रशिक्षण मुहैया करवाया जा सके।
Leave a Reply