डॉ. आर. एस. बावा ने हिसार में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी जानकारी
पाठकपक्ष न्यूज
हिसार, 11 मई : चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी (सीयू), घड़ूआं हर गुजरते दिन के साथ सफलता की नई ऊंचाइयां हासिल कर रही है। हाल ही में क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी सब्जेक्ट रैंकिंग 2024 में अपने उल्लेखनीय प्रदर्शन से चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने न केवल भारत में बल्कि दुनिया भर में उच्च शिक्षा के विशिष्ट संस्थानों के बीच अपनी स्थिति ओर मजबूत कर ली है। यह बात चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के चांसलर के सलाहकार डॉ. आर एस बावा ने हिसार में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कही। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बोलते हुए, डॉ. आरएस बावा ने कहा कि भारत के संस्थानों और विश्वविद्यालयों के बीच क्यूएस वल्र्ड यूनिवर्सिटी सब्जेक्ट रैंकिंग में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने पिछले साल के पांच विषयों की तुलना में इस वर्ष आठ पाठ्यक्रमों के चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने देश में अग्रणी उच्च शिक्षा संस्थान के रूप में अपनी स्थिति मज़बूत कर ली है। भारत में, चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी होटल और लेयर मैनेजमेंट में प्रथम स्थान पर है, जबकि भारत में कंप्यूटर साइंस और इनफार्मेशन सिस्टम्स में 10वीं, इंजीनियरिंग एवं टेक्नोकलॉजी में 11वीं, मैकेनिकल इंजीनियरिंग में 14वीं, बिजनेस और मैनेजमेंट स्टडीज में 18वीं रैंक पर है। यूनिवर्सिटी ने इस साल तीन नए विषयों -पेट्रोलियम इंजीनियरिंग में तीसरी रैंक, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में 5वीं और सामाजिक विज्ञान और प्रबंधन में 9वीं रैंक हासिल करके शानदार शुरुआत की है।

Leave a Reply