पाठकपक्ष न्यूज
हिसार, 12 मई : हमें हमारे मित्र मुख्यमंत्री नायब सैनी ने बुलाया। हम मित्रता धर्म निभाते हुए भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए। जिस प्रकार सुदामा भगवान श्रीकृष्ण के घर पर मित्रता के नाते गये। वैसे ही हम हमारे मित्र कृष्ण जी ( श्री नायब सिंह सैनी) के पास गये है। वर्मा ने बताया कि कांग्रेस की गुटबाजी से कांग्रेस में सभी अपने आपको असहज महसूस कर रहे हैं। हुड्डा के पास जाएं तो एसआरके नाराज ओर एसआरके के पास जाएं तो हुड्डा नाराज। आखिर आम कांग्रेसी कार्यकर्ता क्या करें? वर्मा ने कहा कि हमारी बात प्रभारी दीपक बाबरीया से हुई। उन्होंने ने कहा कि अतिपिछड़ा वर्ग को एक टिकट जरूर देंगे। क्या कांग्रेस के पास एक अतिपिछड़ा वर्ग का नेता नहीं था जो चुनाव लड़ सके। हिसार लोकसभा अतिपिछड़ा वर्ग से बनती थी पर राज बब्बर जिनको अतिपिछड़ा बता रहे हैं। वो पहले तो पंजाबी वर्ग से यकायक कैसे अतिपिछड़ा बन गये ये तो भूपेंद्र सिंह हुड्डा ही जाने। वर्मा ने कहा कि कांग्रेस की मानसिकता अब सामने आने लगी है। जो रघुवीर कादियान ने बयान दिया है कि आज आपकी पगड़ी गैरों के सिर पर रखी है। इसका मतलब कांग्रेस को पिछड़ा वर्ग का मुख्यमंत्री बर्दाश्त नहीं हो रहा। ये पगड़ी इनकी कब से हो गई। ये पगड़ी तो पुरे हरियाणा प्रदेश की है। इनकी जातिवादी मानसिकता इनके मुखारविंद से स्पष्ट झलक रही है। इनको सिर्फ मुख्यमंत्री इनको हो इस लिए ये लोग हरियाणा प्रदेश का भाईचारा खराब कर रहे हैं। ऐसे लोगों का इलाज हरियाणा की जनता 10 की 10 लोकसभा भाजपा को जीता कर करेगी।

Leave a Reply