पाठकपक्ष न्यूज
हिसार, 13 मई : बात चाहे राष्ट्र के चहुंमुखी विकास की हो, राष्ट्रीय स्वाभिमान की हो, आर्थिक सुदृढ़ता की हो या शक्तिशाली राष्ट्र निर्माण की। मोदी सरकार के नेतृत्व में देश ने बहुत बड़ी बड़ी ऊंचाइयों को छुआ है। जबकि विपक्षी पार्टियों के पास जनता के बीच जाकर कहने को कुछ भी नही है, सिवाय मोदी हटाओं के एक सूत्री प्रोग्राम के। पूरे देश मे एक तरफा मोदी लहर चल रही है जिसका तोड़ कांग्रेस सहित किसी भी विपक्षी पार्टी के पास नही है। यह बात कैबिनेट मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने आज बूथ न. 90, 91, 92 में डोर टू डोर अभियान के दौरान कही। वे भाजपा कार्यकर्ताओ के साथ लोकसभा के भाजपा उम्मीदवार चोधरी रंजीत सिंह के पक्ष में घर- घर जाकर वोट देने की अपील कर रहे थे। कार्यक्रम का संयोजन बूथ अध्यक्ष रंजीव राजपाल व प्रशांत जैन कर रहे थे।

Leave a Reply