भाजपा उम्मीदवार ने किया नलवा हलके का दौर, रणबीर गंगवा पाठकपक्ष न्यूज
हिसार, 17 मई : हिसार लोकसभा से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार रणजीत सिंह चौटाला ने नलवा हलके के गांवों का तूफानी दौरा किया और वोटों की अपील की। डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा एवं पूर्व में चुनाव लड़ चुके वरिष्ठ नेता रणधीर पनिहार ने ग्रामीणों से अपील करते हुए रणजीत सिंह चौटाला को भारी मतों से विजयी बनाने का आह्वान किया। रणजीत चौटाला ने कहा कि प्रदेश सरकार में बिजली मंत्री रहते हुए उन्होंने हलके के सभी गांवों और ढाणियों में ट्यूबवैल क्नैक्शन एवं बिजली के खंभे पहुंचाने का काम किया। जहां कसर रह गई है उस कमी को भी पूरा कर दिया जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे तीसरी बार मोदी सरकार बनाने व देश को विकसित बनाने में सहयोग देते हुए अपना एक-एक वोट भाजपा के पक्ष में दें। जनसभाओं को संबोधित करते हुुए डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा ने कहा कि प्रदेश सरकार की सभी जन योजनाओं को हलके के सभी गांवों में लागू किया गया है। बिजली-पानी और सड़कों का निर्माण करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। आगे भी विकास के कार्य जारी रहेंगे। उन्होंने मंगाली, डाया, हरिता, बुरे, स्याहड़वा, चिड़ौद, देवा, मुकलान आदि गांवों में लोगों से अपील करते हुए कहा कि चौधरी रणजीत सिंह चौटाला को भारी मतों से विजयी बनाने का काम करें। इस दौरान गांवों में चेयरमैन नरेश जांगड़ा, पूर्व चेयरमैन सतबीर वर्मा, दलबीर धीरणवास, अनिल गोदारा, अजय गावड़ चेयरमैन, कृष्ण सरसाना, मंडल अध्यक्ष भूपसिंह खिचड़ मौजूद थे।
व रणधीर पनिहार ने रणजीत सिंह के लिए मांगे वोट

Leave a Reply