पाठकपक्ष न्यूज
हिसार, 20 मई : हिसार लोकसभा क्षेत्र से जननायक जनता पार्टी की उम्मीदवार नैना सिंह चौटाला सोमवार को चुनाव प्रचार के लिए हांसी पहुंची। जेजेपी प्रत्याशी नैना सिंह को लोगों का भारी समर्थन मिला।
दूसरी और हांसी हलके में इनेलो को बड़ा सियासी झटका लगा है। इनेलो के हलका प्रधान अमित जैन अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ जेजेपी में शामिल हुए। अमित जैन के जेजेपी के शामिल होने से निश्चित रूप से जेजेपी को मजबूती मिलेगी। नैना चौटाला ने अमित जैन और उनके साथियों को पार्टी का पटका पहनाकर स्वागत किया और कहा कि पार्टी में उन्हें पूरा मान-सम्मान मिलेगा। अमित जैन ने कहा कि वह निस्वार्थ भाव से जेजेपी के लिए काम करेंगे और नैना चौटाला को हिसार की पहली महिला सांसद बनाने के लिए पूरी ताकत लगाएंगे।
हांसी हलके के गांव थुराना के दर्जनों युवाओं, महिलाओं व बुजुर्गों ने सरपंच विजय पान्नू के नेतृत्व में जेजेपी प्रत्याशी नैना चौटाला को अपना समर्थन दिया। गांव की महिलाओं ने शाल उड़ाकर नैना चौटाला को सम्मानित किया। ग्रामीणों ने घर-घर तक प्रचार कर बड़े बहुमत से जेजेपी को विजयी बनाने का भरोसा दिया। सोमवार को नैना चौटाला ने हांसी के गांव देपल, ढंढरी, मामनपुरा, रामायण, कवारी, सुल्तानपुर, उमरा में चुनाव प्रचार किया। भीषण गर्मी के बीच सातबास गांवों की महिलाएं भारी संख्या में सभाओं में नैना चौटाला से मिलने पहुंची।

Leave a Reply