पाठकपक्ष न्यूज
हिसार, 21 मई : हिसार में नारनौंद के विधायक रामकुमार गौतम ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि देश की हालत देखते हुए जनता को चाहिए कि नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनाएं। उन्होंने नरेंद्र मोदी की उन्मुक्त कंठ से प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में कांग्रेस का पक्ष मत लो, क्योंकि यह चुनाव प्रधानमंत्री के लिए है और मोदी को ही चुना जाना चाहिए। जब प्रदेश के चुनाव हों तो तब भूपेंद्र हुड्डा के बारे में सोच लेना।

Leave a Reply