पाठकपक्ष न्यूज
हिसार, 29 मई : वैश्य समाज के प्रतिनिधियों की एक आवश्यक मीटिंग अग्रोहा धाम वैश्य समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग की अध्यक्षता में हुई। इस मीटिंग में वैश्य समाज की समस्या व अग्रोहा धाम में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की गई। अग्रोहा धाम वैश्य समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने उपस्थित प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में जो कैंसर हॉस्पिटल बन रहा था उसकी तुरंत प्रभाव से सरकार को मंजूरी देनी चाहिए जबकि वैश्य समाज द्वारा अग्रोहा में 120 करोड़ रुपए की लागत से कैंसर हॉस्पिटल बनाने के लिए कार्यक्रम करके आधारशिला रख दी गई थी मगर सरकार द्वारा अग्रोहा में कैंसर अस्पताल बनवाने की मंजूरी ना देने से काम रुक गया। सरकार द्वारा कैंसर हॉस्पिटल की मंजूरी ना देने से वैश्य समाज व आम जनता में बड़ी भारी नाराजगी है। बजरंग गर्ग ने कहा कि अग्रोहा में कैंसर हॉस्पिटल बनने से हरियाणा के साथ-साथ पंजाब, राजस्थान व अन्य राज्यों के मरीजों को इसका लाभ मिलेगा। इस अवसर पर राजेश अग्रवाल राजस्थान आयुष गर्ग पुणे, प्रीतम बंसल दिल्ली, रतन कुछ्छल गाजियाबाद, अश्वनी कुमार मथुरा, मोहनलाल भोपाल, रामकुमार गोयल चंडीगढ़, चूडि़ंयाराम गोयल टोहाना, अनंत अग्रवाल बरवाला, ऋषिराज गर्ग, पवन गर्ग हिसार आदि प्रतिनिधियों ने अपने विचार रखें।

Leave a Reply