लोकेश महाजन ने दिल्ली में भूपेन्द्र सिंह हुड्डा व प्रदेशाध्यक्ष उदयभान से की मुलाकात, लोकसभा चुनावों को लेकर चर्चा की 

पाठकपक्ष न्यूज

हिसार, 1 जून : हिसार से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता लोकेश महाजन व प्रद्युमन महाजन ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के नई दिल्ली स्थित आवास पर उनसे मुलाकात की। इस अवसर पर वहां हिसार से कांग्रेस प्रत्याशी जयप्रकाश, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष उदयभान सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद थे। लोकेश महाजन व प्रद्युमन ने भूपेन्द्र हुड्डा व अन्य वरिष्ठ नेताओं से हिसार लोकसभा चुनावों को लेकर मंत्रणा की तथा उनके क्षेत्र में हुई वोटिंग आदि के बारे में विस्तृत चर्चा की। उन्होंने आश्वस्त किया कि कांग्रेस पार्टी की हिसार लोकसभा से सीट पक्की है और पार्टी उम्मीदवार जयप्रकाश वहां से भारी बहुमत से विजयी होंगे। उन्होंने कहा कि हिसार लोकसभा ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की जबरदस्त लहर है। प्रदेश की सभी सीटों पर इंडिया गठबंधन विजय की ओर अग्रसर है। पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है और आगामी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी सबसे मजबूत स्थिति में है। जिस प्रकार से लोकसभा चुनावों में प्रदेश की जनता ने बदलाव का मन बनाया है उसी प्रकार से विधानसभा चुनावों में भी कांग्रेस की सरकार लाने के लिए प्रदेश की जनता पक्का मन बना चुकी है। इसके अलावा अन्य राजनीतिक मुद्दों पर भी विचार-विमर्श हुआ। 

Leave a Reply

Your email address will not be published.