पाठकपक्ष न्यूज
हिसार, 18 जून : भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सुनीता रेड्डू ने प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को प्रदेश चुनाव प्रभारी और त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद बिप्लब कुमार देब को प्रदेश चुनाव सह प्रभारी किए जाने का स्वागत किया है। उन्होंने आज एक बयान जारी कर कहा कि दोनों नेताओं को संगठन का काफी अनुभव है। उनके मार्गदर्शन में पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत की हैट्रिक लगाने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने जिस प्रकार से विकास कार्य करते हुए जन कल्याण की नीतियां लागू की हैं और नौकरियों में पर्ची व खर्ची की परम्परा को समाप्त किया है, उससे प्रदेश की जनता में प्रदेश की भाजपा सरकार के प्रति विश्वास बढ़ा है। महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुनीता रेड्डू ने कहा कि लोकसभा चुनाव में भले ही कांग्रेस जनता को भ्रमित करने में सफल हो गई है, लेकिन आगामी विधानसभा चुनावों में प्रदेश की जनता कांग्रेस व अन्य विपक्षी दलों के झांसे में नहीं आएगी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में ऐतिहासिक जीत हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लगातार तीसरी बार भाजपा सरकार बनाने में महिलाओं की अहम भूमिका रहेगी।

Leave a Reply