पाठकपक्ष न्यूज
चंडीगढ़, 24 जून : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह ने आज अपने मंत्रिमडल और विधायकों के साथ राम लला के अप्रतिम सौंदर्य और उनके व्यक्तित्व की विशालता का दर्शन श्री अयोध्या जी धाम,राम जन्मभूमि पहुंचकर किया। मुख्यमंत्री ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा ‘लोचन अभिरामा, तनु घनस्यामा, निज आयुध भुजचारी। भूषन बनमाला, नयन बिसाला, सोभासिंधु खरारी॥Ó राम लला के अप्रतिम सौंदर्य और उनके व्यक्तित्व की विशालता का दर्शन श्री अयोध्या जी धाम, राम जन्मभूमि पहुंचकर किया। भगवान राम मर्यादा और नैतिकता के हमारे मापदंड हैं। उनके आदर्शों,मर्यादाओं और राम राज्य के सद्गुणों के साथ हरियाणावासियों की सेवा में जुटा रहूंगा। ये संकल्प और आशीर्वाद हमें रामलला की कृपा से ही प्राप्त हुआ है।

Leave a Reply