सदस्यों के बैठक कर डिप्टी स्पीकर को याद दिलाई उनकी घोषणाएं, रणबीर गंगवा ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन
पाठकपक्ष न्यूज
हिसार, 25 जून : आजाद नगर सुधार समिति के सदस्यों की बैठक प्रधान सुरेन्द्र शर्मा की अध्यक्षता में स्थानीय सामुदायिक केन्द्र गीता कालोनी स्थित कार्यालय में हुई। बैठक में आजाद नगर की समस्याओं बारे विचार विमर्श किया गया और प्रधान सुरेन्द्र शर्मा ने दूरभाष पर डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा से बातचीत करके उन्हें आजाद नगर की समस्याओं को जल्द दूर करवाने की मांग करते हुए उन्हें याद दिलाया कि उनके द्वारा की गई घोषणाएं हैं, जो अभी तक पूरी नहीं हुई। डिप्टी स्पीकर ने उन्हें आश्वासन दिलाया कि जल्द ही उनकी मांग पूरी करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों का यह दायित्व बनता है कि जो वादे चुनाव के समय लोगों के बीच किए हैं, उनको पूरा किया जाए और लोगों की बुनियादी जरूरतों को पूरा करने के लिए प्राथमिकता के आधार पर काम करें। बैठक में सतपाल मोर, महेन्द्र शर्मा, मा. विजेन्द्र, रोहताश लाठर, पालाराम यादव, बदन सिंह, रामभज, राजेन्द्र शर्मा, रमेश नाई, पवन, रामेशर, इन्द्र सिंधू आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply