पाठकपक्ष न्यूज
हिसार, 25 जून : मध्यप्रदेश की स्वच्छ व पावन नगरी इन्दौर में देवी अहिल्या विश्वविध्द्यालय के ऑडिटोरियम में एक दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय ज्योतिष महाअधिवेशन का आयोजन अखिल भारतीय ज्योतिष वास्तु एसोसिएशन व पत्रकारिता विभाग देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के सयुंक्त तत्वाधान में किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नरेन्द्र सिंह तोमर विधानसभा अध्यक्ष मध्यप्रदेश, कैलाश विजय वर्गीय नगरीय प्रशासन मन्त्री मध्य प्रदेश व इन्दौर के लोकप्रिय सांसद शंकर लालवानी को आमंत्रित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पं. योगेन्द्र महंत पूर्व राज्य मंत्री मध्य प्रदेश ने की। वहीं महामण्डलेश्वर श्री प्रेमानंद महाराज व महामण्डलेश्वर रमाशंकर तिवारी की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस महा अधिवेशन में हिसार के प्रसिद्ध ज्योतिचार्य डॉ. बलजीत शास्त्री को विशिष्ट अतिथि व मुख्य वक्ता के रूप में आंमत्रित किया गया। अपने सम्बोधन में डॉ. बलजीत शास्त्री ने अपनी विद्या, वाणी और धन का सदुपयोग करके जनसेवा व राष्ट्र सेवा करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि हम सभी पेड़ पौधे लगाकर व गऊ सेवा करके कैसे अपने अनिष्ट ग्रहों को अपने अनुकूल कर सकते हैं। इस पर उन्होंने विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला और शोधपत्र प्रस्तुत किये। डॉ. बलजीत शास्त्री को वैदिक ज्योतिष क्षेत्र में किये गए उत्कृष्ट सेवा कार्यों व वैदिक ज्योतिष को देश-विदेश में प्रचार-प्रसार करने पर उन्हें गोल्ड मेडल व सर्वश्रेष्ठ ज्योतिषाचार्य अवार्ड से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य संयोजक महान ज्योतिषाचार्य पं. नीरज पाटन वाले व विश्वविद्यालय की विभागाध्यक्षा डॉ. सोनाली नरगुंदे ने डॉ. बलजीत शास्त्री को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर अन्तर्राष्ट्रीय ज्योतिषाचार्य राजज्योतिषी पं. कृपाराम उपाध्याय, महाविदूषी आचार्या सुषमा पांडे भोपाल, अंकित दुबे शास्त्री उज्जैन, संजय शर्मा, विनोद शास्त्री सहित अनेक विदान मौजूद रहे।
Leave a Reply